BillSmart Khandelwal Digilabs
हर दुकान और व्यापार के लिए

बोलिए,चालान बन गया

हिंदी में बोलिए: पार्टी, माल, मात्रा, भाव। BillSmart सुनकर चालान भर देता है। आगे पैकिंग, डिलीवरी और प्रिंट भी उसी ऐप में, हर फ़ोन पर।

15 दिन मुफ़्त। कार्ड की ज़रूरत नहीं। खाता एक मिनट में बन जाता है।

नया चालान
🎤 सुन रहा है…0:00
चालान
गुलाब स्पेशल12 दर्जन₹1,440
चंदन धूप2.5 किलो₹500
मोगरा प्रीमियम6 पैकेट₹480
कुल₹0
चालान सेव करें

फ़र्क़ सीधा है: कम काम, पक्का हिसाब

एक ही चालान, दो तरीक़े। कदम गिनकर देखिए।

हाथ से या टाइप करके

हर आइटम पर यही दोहराना पड़ता है

  1. पार्टी का नाम लिखिए
  2. हर आइटम का नाम लिखिए
  3. मात्रा और भाव भरिए
  4. हर लाइन का गुणा कीजिए
  5. छूट घटाइए
  6. सब जोड़िए, राउंड ऑफ़ कीजिए
  7. शक हो तो सब दोबारा जाँचिए

लाल वाले कदमों में ही हिसाब की गलती होती है।

BillSmart से

पूरे चालान के लिए बस इतना

  1. एक बार बोलिएपार्टी, माल, मात्रा, भाव, छूट, सब एक साथ, जैसे मुनीम को बोलते हैं
  2. भरा हुआ चालान देखिए, सेव कीजिएकुछ ग़लत सुना हो तो वहीं सुधार लीजिए
अपने आप: गुणा, छूट, जोड़, राउंड ऑफ़ और चालान नंबर
7 कदम की जगह 2

बोलने जितना तेज़

टाइप करने की जगह एक साँस में पूरा चालान बोलिए। जितने आइटम, उतनी ही लाइनें अपने आप भर जाती हैं।

जोड़ में कभी गलती नहीं

गुणा, छूट और जोड़ सॉफ़्टवेयर का पक्का हिसाब करता है, अंदाज़ा नहीं। जो कुल स्क्रीन पर, वही छपे बिल पर।

सेव से पहले आपकी नज़र

आवाज़ से भरा चालान पहले आपके सामने आता है। नाम या मात्रा ग़लत सुनी हो तो बोलकर या हाथ से सुधारिए, फिर सेव।

पहले दिन से चालू

आइटम या पार्टी की लिस्ट डालने की ज़रूरत नहीं। खाता बनाइए और उसी दिन से बोलकर चालान बनाइए।

जैसे मुनीम को बोलते हैं, वैसे ही बोलिए

नीचे कोई भी लाइन दबाइए और देखिए कि चालान में क्या भरता है।

चालान में भर गया
कुल
ढाई, सवा, पौने, डेढ़, देसी गिनती समझता है
“555 लोबान” जैसा ब्रांड नंबर नाम में रहता है, मात्रा में नहीं
बीच में गलती सुधारिए, आख़िरी बात मानता है
छूट बोलिए तो अपने आप लगती है, जोड़ अपने आप

चालान बनने के बाद का काम भी यहीं

बोलकर चालान तो शुरुआत है। असली झंझट उसके आगे का है।

पैकिंग

किसने माल निकाला, किसने मिलाया, कितने डिब्बे बने।

#4021 शर्मा किरानानिकाला: राजू · मिलाया: सुनील3 डिब्बे
#4020 गुप्ता स्टोर्सनिकाला: राजूचल रहा है

डिलीवरी

किस गाड़ी से गया, पहुँचा कि नहीं, फ़ोन घुमाने की ज़रूरत नहीं।

#4021 शर्मा किरानाMP-48 · राजूपहुँच गया
#4020 गुप्ता स्टोर्सMP-48 · राजूरास्ते में

प्रिंट

आपकी दुकान के नाम-पते के साथ, थर्मल या A5, एक दबाव में।

आपकी दुकान
मेन रोड, आपका शहर
गुलाब स्पेशल · 12 दर्जन₹1,440
चंदन धूप · 2.5 किलो₹500
कुल₹1,940

रोज़ की यही कहानी है ना

व्यापारी का आधा दिन इन्हीं चक्करों में निकल जाता है।

एक ही चीज़ तीन बार

पहले पर्ची पर, फिर बही में, फिर बिल में। लिखते-लिखते रात हो जाती है।

“वो माल गया क्या?”

गोदाम, ड्राइवर, दुकान, जवाब के लिए तीन फ़ोन घुमाने पड़ते हैं।

पर्ची गुम, हिसाब गड़बड़

कौन-सा चालान बिल में चढ़ा और कौन-सा रह गया, महीने के आख़िर में पता चलता है।

मालिक नहीं तो काम नहीं

पूरा हिसाब एक आदमी की डायरी में। वो बाहर गया तो दुकान अटक जाती है।

काम तीन कदम में

न ट्रेनिंग चाहिए, न कंप्यूटर। WhatsApp चला लेते हैं तो यह भी चला लेंगे।

बोलिए या टाइप कीजिए

चालान 30 सेकंड में तैयार। नंबर अपने आप लगता है, जोड़ अपने आप होता है।

पैक कीजिए, भेजिए

कितने डिब्बे, किस गाड़ी से, किसने भेजा, सबके फ़ोन पर एक जैसा दिखता है।

प्रिंट और हिसाब

दिन-बही, बिलिंग स्टेटस, डिलीवरी का रिकॉर्ड, सब एक जगह, जब चाहें Excel में।

जो व्यापार में रोज़ लगता है, सब अंदर

बोलकर चालान

हिंदी आवाज़ से सीधा चालान, सुधार भी बोलकर।

चालान और दिन-बही

अपने आप नंबर, अपने आप जोड़, पूरी दिन-बही प्रिंट के साथ।

पैकिंग रिकॉर्ड

निकालने-मिलाने वाले का नाम और लॉट के डिब्बे दर्ज।

डिलीवरी मेमो

ड्राइवर, गाड़ी नंबर, डिब्बे, डिलीवरी की अलग दिन-बही।

बिलिंग स्टेटस

कौन-सा चालान बिल में गया, कौन-सा बाकी, एक नज़र में।

कैश मेमो

काउंटर की नक़द बिक्री का फटाफट मेमो, प्रिंट के साथ।

PIN से लॉगिन

हर आदमी का अपना PIN, जिसका जो काम उसे वही दिखता है।

Excel बैकअप

आपका डेटा आपके पास, जब चाहें पूरी फ़ाइल डाउनलोड।

पूरा ऐप हिंदी में फ़ोन, टैबलेट, कंप्यूटर, सब पर हर व्यापार का डेटा अलग बैतूल से सीधा सपोर्ट
15 दिन मुफ़्त

पूरे फ़ीचर के साथ। कार्ड नहीं, शर्त नहीं। जम गया तो आगे बात, वरना कोई बात नहीं।

  • खुद खाता बनाइए, एक मिनट में चालू
  • आपकी दुकान के नाम-पते के साथ प्रिंट
  • जितने आदमी हों, सबके अलग लॉगिन
  • WhatsApp पर सीधा सपोर्ट
अभी खाता बनाइए

कीमत

पहले 15 दिन मुफ़्त चलाइए। जम जाए तो साल भर का प्लान चुनिए।

Early Bird ऑफर: पहले 50 ग्राहकों के लिए। जानकारी के लिए संपर्क कीजिए।

हर प्लान में मुफ़्त

  • बोलकर चालान, बिना मास्टर लिस्ट के
  • दिन-बही, तारीख़ के हिसाब से
  • हर यूज़र का अपना पिन और रोल
  • सारे फ़ोन-कंप्यूटर पर अपने-आप सिंक
  • पूरा डेटा कभी भी Excel में
  • चालान पर आपकी दुकान का नाम, पता, GST
  • कंप्यूटर के ब्राउज़र से मैन्युअल प्रिंट
पूरी कीमत, ऐड-ऑन और शर्तें देखें

मुफ़्त AI बिल्स ख़त्म होने पर 50 पैसे प्रति बोला गया बिल। टाइप करके बनाना-सुधारना मुफ़्त।

जो अक्सर पूछा जाता है

दुकान में शोर रहता है, आवाज़ सही पकड़ेगा?

हिंदी और देसी गिनती (ढाई, सवा, डेढ़) पकड़ लेता है। फिर भी सेव करने से पहले भरा हुआ चालान आपके सामने रहता है। ठीक लगे तो सेव कर दीजिए, वरना बोलकर या हाथ से सुधार लीजिए। आवाज़ का मन न हो तो पहले की तरह टाइप करके भी चालान बनता है।

मेरा हिसाब कहीं बाहर तो नहीं जाता?

चालान बनाने के लिए सिर्फ़ वही रिकॉर्डिंग जाती है जो आपने अभी बोली। आपकी बही, पार्टी लिस्ट और पुराना हिसाब आपके अपने डेटाबेस में रहता है, और पूरी Excel फ़ाइल आप कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं। रोज़ का अपने आप बैकअप भी होता है।

इंटरनेट चाहिए क्या?

हाँ, पर मामूली। साधारण मोबाइल डेटा काफ़ी है। फ़ायदा यह कि दुकान, गोदाम और घर, हर जगह एक ही हिसाब दिखता है।

प्रिंटर कौन-सा चलेगा?

जो अभी है वही। 72mm थर्मल के लेआउट पहले से बने हैं, A5 भी चलता है। फ़ोन से दबाकर दुकान के प्रिंटर से सीधी पर्ची चाहिए तो Quick Print ऐड-ऑन लीजिए।

कंप्यूटर नहीं आता, चला पाऊँगा?

पूरा ऐप हिंदी में है और फ़ोन पर चलता है। शुरू में सेटअप करना और सिखाना हमारी ज़िम्मेदारी है।

आदमी बदलते रहते हैं, दिक्कत तो नहीं?

नया आदमी आया तो एक मिनट में उसका लॉगिन बन जाता है, गया तो हटा दीजिए। किसने क्या किया, इसका पूरा रिकॉर्ड रहता है।

डेमो मुफ़्त खाता बनाइए